चारदीवारी तोड़ने व मारपीट की धमकी का आरोप,थाना में शिकायत
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, महिला समेत परिवार के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप...
चौपारण(हजारीबाग)- प्रखंड के बिगहा बाजार स्थित स्वर्ण पैलेस होटल के समीप रहने वाले अर्जुन यादव ने चौपारण थाना में आवेदन देकर जमीन की चारदीवारी तोड़ने एवं परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।दिए गए आवेदन में अर्जुन यादव, पिता बलदेव यादव ने बताया कि दिनांक 14 मई 2026 की संध्या करीब 5:30 बजे उनकी जमीन पर बनी ईंट की चारदीवारी को लीलावती देवी, पति सरयू प्रसाद सिंह एवं तुषार कुमार राठौर द्वारा कथित रूप से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अर्जुन यादव के अनुसार,जब उनकी पत्नी रेखा देवी, मां बिजली देवी एवं पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया तथा धक्का मुक्की कर मारपीट की धमकी दी।
पीड़ित ने आवेदन में बताया कि संबंधित जमीन खाता संख्या 15, प्लॉट संख्या 16, रकबा 1.64 डिसमिल में स्थित है, जिसमें 40 डिसमिल भूमि पर उनकी चारदीवारी बनी हुई है। मामले को लेकर उन्होंने थाना प्रभारी से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर -अमित सिंह

No Previous Comments found.