एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी, बसारिया में समाजसेवी अविनाश आर्या चंद्रवंशी का हुआ स्वागत

चौपारण- आज NYS INTERNATIONAL ACADEMY, BASARIYA में बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी श्री अविनाश आर्या चंद्रवंशी का आगमन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।

उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता है। एक अच्छा विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि बच्चों के भीतर संस्कार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है।

उन्होंने कहा कि NYS INTERNATIONAL ACADEMY, BASARIYA शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है।

श्री चंद्रवंशी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे पूरी लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें, क्योंकि आज की मेहनत ही कल की सफलता बनती है।

अंत में उन्होंने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएँ सदैव विद्यालय परिवार के साथ रहेंगी और यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।

रिपोर्टर — अमित सिंह
चौपारण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.