फलाहारी बाबा के बैकुंठ उत्सव पर दो दिवसीय विशेष पूजा

22 मई को महाभंडारा, सांसद-विधायक करेंगे सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन

चौपारण- स्थित फलाहारी बाबा आश्रम सह श्री हनुमंत सेवा संस्थान परिसर में चौथे बैकुंठ उत्सव के अवसर पर 21 एवं 22 मई को दो दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों और समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।कार्यक्रम के तहत 21 मई, गुरुवार को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। वहीं 22 मई, शुक्रवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। महाभंडारा दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक चलता रहेगा।आयोजकों ने बताया कि बैकुंठ उत्सव के अवसर पर फलाहारी बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर की सौंदर्यीकरण योजना एवं भव्य तोरण द्वार का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल तथा बरही विधायक मनोज कुमार यादव के द्वारा किया जाएगा।संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी एवं सचिव कुमार राहुल ने बताया कि धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार फलाहारी उर्फ आलू बाबा की तपोभूमि मां भद्रकाली मंदिर एवं बिगहा गढ़काली मंदिर रही है। बाबा भगवान श्रीराम के परम भक्त थे। अपने भक्त आनंद चंद्रवंशी एवं अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से उन्होंने हनुमान मंदिर की स्थापना कर प्रतिवर्ष महायज्ञ आयोजन की परंपरा शुरू की थी, जो आज भी निरंतर जारी है।बताया जाता है कि फलाहारी बाबा ने बिगहा में ही समाधि ली थी। उनके समाधि स्थल सह कुटिया में स्थापित प्रतिमा के समक्ष हर वर्ष बैकुंठ उत्सव मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन की सफलता को लेकर आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, मनीष सिन्हा, बलराम यादव, नीरज चंद्रवंशी, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, बिनोद सिंह, सियाराम केशरी, प्रकाश साहू, प्रेम चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, पवन सिंह, सुभाष गुप्ता, दीपक केशरी, पंकज कुमार, संतोष अग्रवाल समेत कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.