सौरभ नारायण सिंह बोले हजारीबाग में बदहाल बिजली व्यवस्था व्यवस्था पर बड़ा सवाल
हजारीबाग : कमिशनरी मुख्यालय हजारीबाग में लगातार जारी बिजली संकट को लेकर पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस शहर से पूरे प्रमंडल का प्रशासनिक संचालन होता है,वहीं बिजली की बदहाल स्थिति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में आए दिन हो रही बिजली कटौती,लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से आम जनता,व्यापारी वर्ग तथा विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली संकट से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से अविलंब ठोस पहल कर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा,बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार दिखना चाहिए। सरकार को बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए,ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।इस दौरान उन्होंने जिले के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पदमा क्षेत्र में विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जमीन दान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर जमीन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी जाएगी। इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।उन्होंने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। रानी किला और बॉउरी जैसे स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने प्रशासन और सरकार से विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के संतुलित क्रियान्वयन से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.