बरही प्रखंड मुख्यालय में पीएम आवास 2.0 सर्वे की समीक्षा बैठक, बीडीओ ने दिए जरूरी निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

बरही : प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (PMAY 2.0) के तहत किए गए सर्वे कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए। 8 से 18 जून तक चलेंगी ग्राम सभाएं बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ जयपाल महतो ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जून से 18 जून के बीच सभी पंचायतों में अनिवार्य रूप से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से योग्य लाभुकों की प्राथमिकता सूची का अंतिम अनुमोदन सुनिश्चित किया जाएगा। बीडीओ ने साफ तौर पर कहा कि सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए ताकि किसी भी वास्तविक जरूरतमंद और गरीब का हक न मरे और योजना का सीधा लाभ उन्हें मिल सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का संदेश समीक्षा बैठक से पहले प्रखंड परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीडीओ जयपाल महतो ने "स्वच्छ गांव, सुरक्षित पर्यावरण" का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर हों और अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। बैठक में ये रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अधिकारियों में बीसीओ संजय यादव, एमओ मनोहर भगत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदानंद यादव, आवास कोऑर्डिनेटर कमलेश भारती, जनसेवक उपेंद्र कुमार दास और मनरेगा रागी असलम शामिल हुए।वहीं जनप्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों में मुखिया राजेंद्र प्रसाद, विजय यादव, मोतीलाल चौधरी, सिकंदर राणा, यास्मीन तबस्सुम, छोटन ठाकुर, उषा रानी, नारायण यादव, मनोज कुमार, गोबिंद साव, प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, खिरोधर यादव, रजनीकांत ओम, मुकेश राम, हरेंद्र गोप, मंसूर आलम, टिंकू आलम सहित पंचायत सचिव सरोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, ललिता कुमारी, प्रभु दयाल, पुखराज यादव, प्रबिल राम, छोटू गंजू, संजू कुमारी और प्रियंका प्रकाश उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.