चौपारण पुलिस की कार्रवाई,दो अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग - चौपारण थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार,चौपारण थाना कांड संख्या 163/25 के अभियुक्त चांद साह उर्फ फजले हसन,पिता मोशीर साह ग्राम चयकला,थाना चौपारण को गिरफ्तार किया गया। वहीं एनआई एक्ट (NI Act) मामला संख्या C/3550/23 के वारंटी अभियुक्त पंकज कुमार,पिता मानकी रविदास,ग्राम केंदुआ,थाना चौपारण को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्टर - अमित सिंह
No Previous Comments found.