बरही पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से खोजा गया खोया मोबाइल, असली मालिक को सौंपा

 हजारीबाग : बरही थाना पुलिस को तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का बेहतर उपयोग करते हुए पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल को बरही थाना के थाना प्रभारी (बड़ा बाबू) बिनोद यादव द्वारा उसके सही और असली उपयोगकर्ता को सौंप दिया गया।  थाना परिसर में पुलिस अधिकारी द्वारा अत्यंत पारदर्शिता के साथ मोबाइल धारक को उसका फोन वापस किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने बरही पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
> थाना प्रभारी का संदेश: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना दें और CEIR पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि तकनीक के माध्यम से उसे जल्द से जल्द ट्रैक किया जा सके।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.