मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

हजारीबाग : बरही आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर रविवार को बरही थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने की,जबकि संचालन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था,जुलूस मार्ग,साफ-सफाई,बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन की अपील: भाईचारे और सतर्कता पर जोर
प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की।सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने कहा कि मोहर्रम का पर्व सामाजिक एकता और अनुशासन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया।

भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों एवं आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने दिया सहयोग का भरोसा बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव,विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर,20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा,पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मो.कयूम,भाजपा नेता सुरेंद्र रजक,राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक इशो सिंह, महासचिव महेंद्र दुबे,कृष्णा गुप्ता,अर्जुन साव,समाजसेवी पप्पू खान,मो.तस्लीम,कांग्रेस नेता मो.तौकीर रजा,पूर्व मुखिया मो. बेलाल,टेकलाल यादव,सुनील साहू,पंचायत समिति प्रतिनिधि मो.सागीर,तौहीद अली,तोखन रविदास,मो.इम्तियाज सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.