विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत गणना प्रपत्र भरने की अपील
चौपारण : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के मुखिया बिरेन्द्र रजक ने स्वयं गणना (इन्यूमरेशन) प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर करते हुए इसे संबंधित बीएलओ (BLO) को सौंपा।
इस अवसर पर मुखिया बिरेन्द्र रजक ने पंचायत के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर हस्ताक्षर सहित संबंधित बीएलओ को समय पर अवश्य उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके तथा भविष्य में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.