निजी विद्यालय संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं IGM स्कूल संचालक विपिन सिन्हा का हुआ आकस्मिक निधन
हजारीबाग : झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन, हजारीबाग के पूर्व अध्यक्ष एवं IGM स्कूल के संचालक विपिन कुमार सिन्हा का हुआ आकस्मिक निधन। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ईलाजरत थे।अपनी अस्वस्थता को लेकर अस्पताल में ईलाज जारी था जहां आज जिंदगी का अंतिम सांस लिए। उनके आकस्मिक निधन से प्राइवेट स्कूल संगठन के तमाम संचालक गण शोकग्रस्त हैं। आज वे सभी एक समर्पित,दूरदर्शी व कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है ।उनका दुरदर्शी मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पित भावना को सदैव याद रखेगा। लंबे समय से प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में उनका अहम व अग्रणी भूमिका रहा है। निजी विद्यालयों की समस्याओं का निराकरण हेतु हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़े हैं ।उनके द्वारा स्थापित इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल,इचाक और कोलघट्टी दोनों जगह विद्यालय संचालित हैं। पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन हेतु इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल,मण्डई में प्रातः7:30 बजे समय रखा गया है और मुक्तिधाम हेतु अंतिम यात्रा 8:00 बजे निकाला जाएगा। संगठन कि ओर से दिवंगत आत्मा कि शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संयोजक मधुप मनोहर,अध्यक्ष मधुसूदन मेहता,सचिव अमिर अल्ताफ,मनोज कुमार राय व परवेज आलम, विनोद भगत, प्रभु दयाल कुशवाहा,छोटेलाल साहू,मकसीर आलम,सोहेल अहमद,आरिज सागर,अविरल लाल सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह
No Previous Comments found.