वन महोत्सव सप्ताह के तहत महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
हजारीबाग - विष्णुगढ़ बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव गौरव पटेल ने कहा कि "एक पेड़, एक जीवन—हरियाली ही हमारी पहचान है।" उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का वचन दिया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र,एचओडी बबली कुमारी,डॉ.ओमकार नाथ शर्मा,अशोक कुमार झा,वीरेन्द्र देव,राघवेंद्र प्रताप,सरोज श्रीवास्तव,राजेश कुमार बर्मा,प्रवीण कुमार जायसवाल,विपिन कुमार,जितेंद्र कुमार,अदृश मुखर्जी,डॉ.सतीश चंद यादव,जयपाल राणा,डॉ.अम्बरीश कुमार दुबे,डॉ.विजयकांत चक्रवर्ती,दिलीप कुमार पाठक,भुवनेश्वर कुमार महतो,संतोष कुमार,विनोद कुमार धर्मनाथ महतो,सौरभ सुमन,प्रीती पूनम हेम्ब्रम,राहुल आजाद,नाजरा,सुनीता सहित बी.एड.संकाय के दोनों सत्रों के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे
रिपोर्टर - संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.