कानून-व्यवस्था को लेकर संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी ने सरकार पर साधा निशाना
हज़ारीबाग - विष्णुगढ़ संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर महागठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या,बलात्कार,रंगदारी,गौ तस्करी और घूसखोरी जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है,जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शंकर यादव ने अपने बयान में कहा कि राज्य के कई जिलों में दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों में पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षक अपराध नियंत्रण में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं,जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति से प्रतीत होता है कि राज्य की कानून-व्यवस्था सरकार के प्रभावी नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने सरकार से अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने, दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहती है,तो उसे इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
रिपोर्टर - संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.