डोईया के लाल का लेफ्टिनेंट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
चौपारण : चौपारण प्रखंड के डोईया निवासी स्वर्गीय डाकबाबु के परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनके पोते का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। इसकी जानकारी उनके करीबी रिश्तेदार एवं पांडेय बारा पंचायत निवासी जीतु यादव ने दी।
बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में चौपारण क्षेत्र से लेफ्टिनेंट पद पर चयन की यह चौथी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सोहरा, बारा और पपरो के युवाओं ने भी इस प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। अब डोईया के इस होनहार युवक की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने चयनित युवा एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान की कामना की है।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.