राय रोड में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बुढ़मू : राय रोड में सोलर पैनल चोरी के मामले में बुढ़मू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी से संबंधित सोलर पैनल का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, राय रोड क्षेत्र में लगे सोलर पैनलों की चोरी की शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान चोरी में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल लोहरा (निवासी बुढ़मू) और फैयाज अंसारी (निवासी बारी पतरा) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बुढ़मू पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सोलर पैनल एवं अन्य सरकारी संपत्तियों की चोरी रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.