जनता की आवाज बनकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे,जिलाध्यक्ष राजकुमार बब्लू कुशवाहा

हजारीबाग : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरेकृष्ण महाराज के हजारीबाग आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हजारीबाग परिसदन में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर एवं फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरेकृष्ण महाराज ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनहित के मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने राजकुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा को हजारीबाग जिला अध्यक्ष मनोनीत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। राजकुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा दारू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रह चुके हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जिले के प्रत्येक प्रखंड,पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को जिले में नई पहचान दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) "हम" के  जिला अध्यक्ष बनने पर राजकुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।हजारीबाग प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरेकृष्ण महाराज ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। इस दौरान कई लोगों ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर, युवा जिलाध्यक्ष कोडरमा नीतीश राज, कासिम रजा, मोहम्मद साबिर, अनमोल साव,मुश्ताक खान,तौहीद खान,अब्दुल कुदुस,राजू प्रसाद, प्रो. भागवत, संजीत पाठक, पुरुषोत्तम राणा, मनोज राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.