चौपारण में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की चर्चा, तीन लोगों के हिरासत में लिए जाने की सूचना
चौपारण (हजारीबाग) : बिहार सीमा से सटे चौपारण क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई होने की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस या उत्पाद विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण चौपारण लंबे समय से बिहार में शराब तस्करी के संभावित मार्गों में गिना जाता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय समय पर कार्रवाई के बावजूद तस्करी का नेटवर्क पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है।हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि यदि हिरासत में लिए जाने की सूचना सही है, तो जांच में यह सामने आएगा कि संबंधित लोग किसके लिए और किनके संपर्क में काम कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि जांच पूरे नेटवर्क तक पहुंचती है, तो शराब तस्करी के इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है।फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.