केबीएसएस +2 विद्यालय चौपारण में छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिलों का वितरण
चौपारण : प्रखंड के सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित केबीएसएस +2 विद्यालय, चौपारण में कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क साइकिलों का वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधानसभा के विधायक, विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति एवं पूर्व मंत्री श्री मनोज कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। साइकिल मिलने से विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश भास्कर ने की, जबकि संचालन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंकित यादव ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, चौपारण मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, चौपारण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, पश्चिमी मंडल महामंत्री गुलाब रजक, वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह, सुरेश राम दांगी, प्रो. विराज रविदास, अशोक पासवान, आदित्य चौरसिया सहित अनेक गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य कालीचरण राम ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.