सांसद मनीष जायसवाल की ओर से शोक संतप्त परिवारों को श्राद्ध सहयोग सामग्री प्रदान

चौपारण :  चौपारण पूर्वी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलाही के ग्राम परतापुर में दो शोक संतप्त परिवारों को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से श्राद्ध सहयोग सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने सांसद श्री मनीष जायसवाल की ओर से दोनों परिवारों को श्राद्ध सहयोग सामग्री सुपुर्द करते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सांसद श्री जायसवाल हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते हैं और जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व उप प्रमुख सीताराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ अध्यक्ष अरुण पांडेय, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस प्रकार दुःख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचना सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का परिचायक है। शोकाकुल परिवारों ने भी सांसद श्री मनीष जायसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.