समय के महत्व पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार, इंटर हाउस इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता संपन्न

बरही (हजारीबाग) : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "Importance of Time" (समय का महत्व) रखा गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समय के सदुपयोग, अनुशासन और जीवन में समय की महत्ता पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा एवं वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति के साथ अपने विचार रखे। निर्णायकों ने विषय की समझ, भाषा शैली, प्रस्तुति कौशल और आत्मविश्वास के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 5A के अभिराज सोनी (विवेकानंद हाउस) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3A की स्वास्तिका प्रजापति (दयानंद हाउस) प्रथम उपविजेता (First Runner-Up) रहीं, जबकि कक्षा 5B की श्रेया राज (हंसराज हाउस) ने द्वितीय उपविजेता (Second Runner-Up) का स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा पर पकड़ मजबूत करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सार्वजनिक वक्तृत्व कला को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समय का सही प्रबंधन जीवन में सफलता की कुंजी है और विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही समय के महत्व को समझना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.