भगहर रोड से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चौपारण-चतरा मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे अन्य ट्रैक्टरों पर कब होगी कार्रवाई?

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने भगहर रोड से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौपारण-चतरा मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों से बालू का परिवहन होता है। यदि यह परिवहन अवैध है, तो उन वाहनों के विरुद्ध भी समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

लोगों का कहना है कि कानून का पालन सभी पर समान रूप से होना चाहिए। यदि अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, तो केवल एक-दो वाहनों पर कार्रवाई के बजाय पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।इस संबंध में पुलिस और खनन विभाग का पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
 

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.