बरही में भाजपा की कार्यशाला, विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

बरही : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने को लेकर बरही में कार्यशाला आयोजित की। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के कार्यालय-सह-आवास पर आयोजित इस संयुक्त कार्यशाला में बरही पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के बीएलए-2, बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता बरही मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

विधायक ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया जाए। पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम एवं अन्य विवरण में मौजूद त्रुटियों को दुरुस्त कराने तथा अभियान को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और चुनावी सफलता की नींव है।” कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से जनता के बीच संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की गई।

कार्यशाला में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता और बीएलए-2 की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अंत में कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बीएलए -1 सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: बरही में भाजपा की कार्यशाला, विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

बरही। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने को लेकर बरही में कार्यशाला आयोजित की। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के कार्यालय-सह-आवास पर आयोजित इस संयुक्त कार्यशाला में बरही पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के बीएलए -2, बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता बरही मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

विधायक ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया जाए। पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम एवं अन्य विवरण में मौजूद त्रुटियों को दुरुस्त कराने तथा अभियान को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और चुनावी सफलता की नींव है।” कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से जनता के बीच संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की गई।

कार्यशाला में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता और बीएलए -2 की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अंत में कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बीएलए -1 सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, कैलाश ठाकुर, आकाश जायसवाल, निरंजन केशरी, सन्नी कुमार, रोहित कुमार, खिरोधर यादव, बजरंगी प्रसाद केशरी, संतोष सिंह, सोनू केशरी, बसंत केशरी, मुकेश बख्सी , मनोज कुमार, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र रजक, डॉ. कृष्ण मोहन यादव, कैलाश यादव, शिव कुमार यादव, गोपाल राणा, इंद्रदेव ठाकुर, श्रवण कुमार, रामप्रकाश यादव, कांति देवी, सुधीर यादव, मुन्ना यादव, ज्योतिष कुमार, गोविंद भगत, रंजीत कुमार, पप्पू प्रसाद, रंजीत यादव, सीताराम सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राहुल राणा बरही 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.