चौपारण में BLA, BLO एवं SIR को लेकर ग्राम सभा आयोजित

चौपारण (हजारीबाग) :  चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह चौथी पंचायत के मुखिया उपेन्द्र यादव उर्फ गुलाबी यादव के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 को BLA, BLO, कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान उपेन्द्र यादव ने फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के प्रारूप और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन रखने के लिए सभी पात्र नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया की सही जानकारी दें तथा पात्र नागरिकों को आवश्यक प्रपत्र भरने में सहयोग करें।

बैठक में बूथ संख्या 59, 60, 61, 62 एवं 63 के BLO हृदय सिंह, देवानंद यादव, रिंकू देवी, मंजू देवी एवं सुजाता देवी तथा BLA-2 सद्दाम अंसारी, हेमन दांगी, प्रवीण कुमार, सुकेश रजक, गुड्डू पासवान एवं जगन्नाथ रविदास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता बढ़ाना और SIR प्रक्रिया से संबंधित सही जानकारी पहुंचाना रहा।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.