चौपारण में विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
चौपारण (हजारीबाग) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौपारण प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
चौपारण थाना परिसर में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं चोरदाहा पिकेट में पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
चौपारण भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साहु ने तिरंगा फहराया। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पुष्पा ने ध्वजारोहण किया। केबीएसएस प्लस टू विद्यालय में कालीचरण राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
एनवाईएस इंटरनेशनल स्कूल, बरिया में प्राचार्य टिप्सी सिखा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सुदूरवर्ती दनुआ उच्च विद्यालय में प्राचार्य रतन वर्मा ने झंडोत्तोलन किया। वहीं करमा पंचायत भवन में मुखिया देवंती देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जगदीशपुर पंचायत में वीरेंद्र रजक, बच्चे पंचायत में मंटू कुमार तथा बेलाही पंचायत में मंटू कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इधर, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर आयोजित समारोह में निवर्तमान उप प्रमुख प्रीति गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे चौपारण प्रखंड में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.