श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, ओम नमः शिवाय से गुंजायमान हुआ हजारीबाग

हजारीबाग : श्रावण मास के अंतिम सोमवारी पर हजारीबाग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े इस दौरान  भगवान शिव पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे l हजारीबाग शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव , पंचमंदिर, दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ सहित सभी शिवालयों में अहले सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा l दक्षिणी शिवपुरी स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ (दक्षिणी शिवपुरी काली मन्दिर) शिवपुरी सहित शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र बिंदु है जहां श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं श्रावण मास के दौरान प्रति दिन इस मंदिर में रुद्राभिषेक , महामृत्युंजय जाप, एवं विशेष पूजन अनुष्ठान का आयोजन होता है l बताते चलें कि इस मंदिर में दस महाविद्या , शिवपरिवार , पंचमुखी हनुमान , मां दुर्गा,बटुक भैरव ,नौ ग्रह , राम दरबार , सूर्य देव, विघ्नहर्ता भगवान गणेश , विश्वकर्मा भगवान , चित्रगुप्त भगवान, सहित दर्जनों देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई जो मंदिर आने वाले भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है जहां आने वाले श्रद्धालु एक ही परिसर में सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना  कर पाते हैं l श्रावण मास के दौरान मंदिर में होने वाले पूजा अनुष्ठान के बारे में पूछे जाने पर काली मंदिर  समिति अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने कहा कि मंदिर निर्माण से लेकर प्राण प्रतिष्ठा और अब निरंतर लोगों के आस्था का केंद्र रहने वाला दक्षिणी शिवपुरी काली मन्दिर अपने आप में भव्य दिव्य है जहां मां काली का वास है यहां हर धार्मिक आयोजन अपने आप में अद्वितीय है श्रावण मास के दौरान इस मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक होता है l क्षेत्र के लोगों का काली मंदिर के साथ अपार श्रद्धा जुड़ा है l

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.