डोमाडाड़ी माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों ने राखियों में भरे कल्पनाओं के रंग

चौपारण : प्रखंड डोमाडाड़ी माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों ने राखी पर्व के अवसर पर आयोजित राखी मेकिंग एक्टिविटी में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने घर पर अपने नन्हे-नन्हे हाथों से रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कर विद्यालय में लाईं। बच्चों की बनाई राखियों में उनकी कल्पनाशीलता, मेहनत और कलात्मक प्रतिभा साफ नजर आई।

राखी मेकिंग गतिविधि के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने विभिन्न रंगों, मोतियों और सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर मनमोहक राखियां तैयार कीं। विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
......
विद्यालय के निदेशक रिजवान अंसारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। त्योहारों से जुड़ी गतिविधियां बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। 
.......
उन्होंने राखी बनाने में बच्चों को प्रोत्साहित करने और सहयोग देने के लिए अभिभावकों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी रचनात्मक कोशिशें उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.