एसपी अमन कुमार ने विष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल का किया निरीक्षण लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन

हजारीबाग : विष्णुगढ़ में  पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के मामलों में कार्रवाई तथा मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने को कहा।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ फौजान अहमद, पुलिस निरीक्षक सह चुरचू अंचल की पुलिस अधीक्षक विद्यावती ओहदार, पुलिस निरीक्षक सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सुभाष सिंह, चरही थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अजीत कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, आंगो थाना प्रभारी पु0अ0नि0 जानू कुमार आना तथा चुरचू थाना प्रभारी पु0अ0नि0 अश्वनी कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।

एसपी अमन कुमार ने कार्यालय में अपराध नियंत्रण से संबंधित संचिकाओं के साथ विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की से संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं विष्णुगढ़ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार चल रहे अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी एसपी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित जिन कांडों में आरोपितों की गिरफ्तारी लंबित है, उनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
................
एसपी ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लंबित मामलों का समय पर निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है। पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी, साथ ही लोगों को जागरूक कर नशामुक्त समाज बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।
....................
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की दिशा में लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.