बीरबल साहू ने किया सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि

हज़ारीबाग - चौपारण बेला पंचायत के ग्राम रूपीन से टांडीह होते हुए पपरों तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का वरिष्ठ समाजसेवी बीरबल साहू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद लोगों से कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीरबल साहू ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि कैलाश महतो की देखरेख में निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांवों को मुख्य मार्ग से बेहतर संपर्क प्राप्त होगा।

सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से उन्हें लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मौके पर बीरबल साहू के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.