SIR को लेकर विधायक आवास बरही में भाजपा की बैठक, मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव ने रखी अपनी बात
बरही : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बरही विधायक आवास में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में माननीय विधायक एवं लोक लेखा समिति के सभापति श्री मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव ने SIR को लेकर अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
मौके पर BLA-1 रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव, महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, मंत्री सुरेंद्र यादव, अरुण पांडेय, प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, महामंत्री गुलाब रजक, पवन सिंह, भरत सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और पात्र मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.