मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची को बरही पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

हजारीबाग - बरही थाना क्षेत्र की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से निकलकर दूसरे गांव की ओर भटक रही 12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, करियातपुर निवासी पवन रविदास की पुत्री दिव्या कुमारी (12 वर्ष), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है, घर से निकलकर आसपास के अन्य गांवों की ओर घूम रही थी। मामले की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कराई।पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर बरही थाना लाया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया और आवश्यक सत्यापन के पश्चात बच्ची को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली और बरही पुलिस के प्रति आभार जताया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.