मादक व नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए, युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने की अपील

हजारीबाग : इचाक इचाक थाना पुलिस द्वारा नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीयकृत मध्य विद्यालय करियातपुर चंदा में छात्र-छात्राओं को मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। छात्र जीवन से ही नशे के खिलाफ जागरूक होकर एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के मादक या नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा नशे से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.