बिरहोर कॉलोनी धरहरा में बरकट्ठा पुलिस के द्वारा चलाई गई जन जागरूकता अभियान

हजारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा बिरहोर कॉलोनी आदिम जनजातियों की मोहल्ले में पहुंचकर बरकट्ठा थाना पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया ,मौजूद बिरहोर जनजाति के बच्चों नवयुवकों एवं अभिभावकों के बीच शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना की लाभ लेकर अपने जीवन और परिवार को विकास के पथ पर  आगे ले जाने पर जोर डाला गया ,जागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी बरकट्ठा आशीष कुमार भगत के द्वारा कुछ खाद्य सामग्री भी वितरण किया गया,मौके पर बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत ,सअनि सुबास राम, उपेंद्र सिन्हा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.