युवा प्रेस क्लब ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय व NYS एकेडमी में लगाए 60 पौधे

चौपारण (हजारीबाग) :  युवा प्रेस क्लब, चौपारण के तत्वावधान में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं NYS इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालय परिसरों में कुल 60 पौधे लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, संरक्षक राजेश सहाय, संरक्षक मुकुंद साव, वार्डेन ललिता कुमारी, निदेशक, प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मौके पर युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। 60 पौधों का रोपण कर क्लब ने समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अनमोल हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर और आसपास पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

क्लब के संरक्षक राजेश सहाय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले समय में क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है।

वहीं संरक्षक मुकुंद साव ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। विद्यालय परिसर में 60 पौधे लगाना सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन ललिता कुमारी ने कहा कि विद्यालय परिसर में पौधरोपण छात्राओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। विद्यालय परिवार लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल करेगा।

NYS इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक राजकुमार ठाकुर एवं प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

क्लब के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, जबकि उसकी सुरक्षा और देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। युवा प्रेस क्लब पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे भी अभियान चलाता रहेगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री कृष्णा साव, पूर्व वार्डेन संघमित्रा कुमारी, बाल्मीकि मुनि, शिक्षक प्रकाश कुमार, पूर्व शिक्षक बालेश्वर रजक, ब्रह्मदेव साव, पूनम राणा, रीता कुमारी, चंदा कुमारी, आरती कुमारी, सबिता महतो, ऊषा कुमारी, विकास सिन्हा एवं प्रबंधन समिति सदस्य देवेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NYS इंटरनेशनल एकेडमी की ओर से अरुण कुमार, अनिल कुमार, बिट्टू कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार, शंकर कुमार, जुली कुमारी, निशा कुमारी, सुधा अंजलि, प्रिया कुमारी, निशा सिंह, सुहानी कुमारी, रानी कुमारी, सुमंत कुमार एवं नैतिक कुमार मौजूद रहे।

वहीं युवा प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव मनीष सिन्हा, संरक्षक राजेश सहाय, संरक्षक मुकुंद साव, मीडिया प्रभारी अखिलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बैजू गहलौत, अमित सिंह, अजीत सिंह एवं कृष्णा कुशवाहा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.