SIR के प्रकाशित नोटिस के प्रतिउत्तर को लेकर मध्यगोपाली में ग्राम सभा आयोजित

चौपारण : SIR के प्रकाशित नोटिस के प्रतिउत्तर में जवाब एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को लेकर ग्राम मध्यगोपाली में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम के अनुसूचित जाति सहित अन्य पात्र लोगों, जिनके पास SIR के प्रकाशित नोटिस के प्रतिउत्तर में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अथवा खतियान उपलब्ध नहीं थे, उनके मामले को लेकर दर्जनों रैयतों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चर्चा की गई।

ग्राम सभा का आयोजन मुखिया श्री जानकी यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने SIR से संबंधित प्रक्रिया, दस्तावेजों की उपलब्धता तथा पात्र लोगों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिन पात्र परिवारों के पास पुराने दस्तावेज अथवा खतियान उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामले में नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस दिशा में पहल जरूरी है।

ग्राम सभा में पंचायत सचिव मुकेश कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि मो. मतीन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुश्री पुष्पा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह, वार्ड सदस्य कामेश्वर साव, स्व. निरंजन साव के सुपुत्र मिथलेश कुमार, BLO, शिक्षक बालदेव साव सहित कई बुजुर्ग रैयत एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में जुगल साव, राजेश चौधरी, छोटू यादव सहित ग्राम मध्यगोपाली के सैकड़ों अनुसूचित जाति एवं अन्य समुदाय के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सामने रखते हुए SIR प्रक्रिया में पात्र लोगों के हितों का ध्यान रखने की बात कही।

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने आपसी सहमति एवं सर्वसम्मति से आवश्यक विषयों पर चर्चा करते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से यह स्पष्ट हुआ कि SIR से संबंधित प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ी है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.