NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महा जुटान

केरेडारी - हजारीबाग NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के नए नोटिफिकेशन के खिलाफ रविवार को केरेडारी में रैयतों का महा जुटान हुआ। सैकड़ों की संख्या में रैयत अपने घरों से निकलकर बैठक स्थल पर पहुंचे और परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। CB दक्षिणी परियोजना के विस्तार के लिए जारी नोटिफिकेशन के बाद से क्षेत्र के रैयतों में भारी आक्रोश है। रैयतों का कहना है कि यह जमीन उनके बाप-दादा की है और इसी से उनका जीवन यापन चलता है। महा जुटान में केरेडारी, ओमें, खपिया, कराली, पगार, जोरदाग, भदईखाप समेत दर्जनों गांवों के महिला-पुरुष शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उपजाऊ जमीन लेकर कंपनी रैयतों को बेघर करना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैयतों ने लिया संकल्प बैठक में मौजूद एक बुजुर्ग रैयत ने कहा, "यह जमीन हमारी मां है, इसे हम नहीं छोड़ सकते।" सभी रैयतों ने एक स्वर में नारा लगाया - "जमीन नहीं देंगे, परियोजना रद्द करो!" और आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। इस महा जुटान के बाद अब सबकी नजर NTPC प्रबंधन और जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी  है

संवाददाता - सुनील कुमार ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.