झारखंड ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और कुशल नेता खो दिया : विनोद कुशवाहा

हजारीबाग - झारखंड कांग्रेस प्रदेश के प्रदेश कॉर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विनोद कुशवाहा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता के हितों के लिए लगातार कार्य किया और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और कुशल नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के साथ जुड़े लोगों, समर्थकों और उनके परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। विनोद कुशवाहा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.