बेड़ा हरियारा में असंगठित कर्मकारों के लिए बीमा शिविर आयोजित
विष्णुगढ़ : प्रखंड अंतर्गत बेड़ा हरियारा पंचायत भवन में मंगलवार, 8 सितंबर को असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विशेष बीमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के पात्र मजदूरों एवं असंगठित कर्मकारों का बीमा कराया गया तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल की गई।शिविर के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने और उन्हें बीमा का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान पात्र कर्मकारों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में बेड़ा हरियारा पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में जनप्रतिनिधियों, संबंधित कर्मियों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।ग्रामीणों ने इस पहल को मजदूर एवं असंगठित कर्मकार वर्ग के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। पंचायत स्तर पर आयोजित इस तरह के शिविर से जरूरतमंद कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.