सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड मैदान में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2026 के अंतर्गत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन एवं उचित मंच मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन एवं टीम भावना को भी मजबूत बनाता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
विधायक ने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 50 टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.