पर्यावरण मेला में पौधा वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पेड़ों की रक्षा का संकल्प
विष्णुगढ़ : पर्यावरण वन रक्षा समिति, बनासो एवं चानो के तत्वावधान में डीवीसी सीएसआर कोनार डैम के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री भवन निर्माण सह पर्यावरण समिति बनासो एवं चानो के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश राम ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएमएमटीटीसी, बनासो के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. बैजनाथ मंडल, कोनार सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, सतीश चंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
पर्यावरण मेला के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, नृत्य एवं गीत-संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान सनराइज पब्लिक स्कूल, मंगरो तथा द्वितीय स्थान पूनम ग्रुप ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में चंद्रप्रभा रानी प्रथम और शिवम कुमार द्वितीय रहे। वहीं डांस प्रतियोगिता में शिल्पी ग्रुप ने प्रथम, हेमंती ग्रुप ने द्वितीय तथा सोनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंजू देवी के हाथों करीब 250 से 300 फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौधों का वितरण किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पर्यावरण मित्र सुरेश राम ने बताया कि वर्ष 2009 से बनासो एवं चानो पंचायत में लगातार पर्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 18वें पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने तथा पेड़ों की कटाई नहीं करने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदुस्तान संवाददाता मिथलेश बर्मन, भाजपा नेता सह समाजसेवी राजू श्रीवास्तव, पंचायत समिति प्रतिनिधि बनासो राजू महतो एवं राजू यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रयाग पासवान, गंगाधर महतो सहित प्रवेश सिंह, रामचंद्र ठाकुर, लालू किस्कू, चेतलाल टुडू, रवि कुमार रविदास, जमुना करमाली, अनंत लाल महतो, काली चरण महतो, शिवलाल करमाली, चेतन महतो, डेगलाल महतो, फूलचंद मुर्मू, सानू बेसरा, राजेश टुडू, अमरुत किस्कू, सोहन टुडू एवं जगदीश मुर्मू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिलाओं में फुलमनी देवी, सोनिया देव, करमी देवी सहित अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.