चोरदाहा में पंजाब नेशनल बैंक के नए CSP सेंटर का विधायक मनोज कुमार यादव ने किया उद्घाटन

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड के ग्राम चोरदाहा में पंजाब नेशनल बैंक के नए CSP सेंटर का उद्घाटन माननीय विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर CSP सेंटर के संचालक सन्नी पासवान ने विधायक एवं उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद विधायक मनोज कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी जताई और कहा कि नए CSP सेंटर के शुरू होने से लोगों को बैंक से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सुखदेव पासवान, भाजपा नेता राजकुमार यादव, परमेश्वर यादव, कृष्णा पासवान सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.