ओपीएस लागू कराने में सुदिव्य कुमार सोनू का योगदान शिक्षक कभी नहीं भूलेंगे: शशिकांत शर्मा

चौपारण, हजारीबाग :  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चौपारण प्रखंड के शिक्षकों ने शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू कराने में उनके योगदान को शिक्षक समुदाय कभी नहीं भूल पाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने कहा कि ओपीएस लागू होने से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है। इस दिशा में स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों और योगदान को शिक्षक समाज हमेशा याद रखेगा।

शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शशिकांत शर्मा ने कहा कि अल्प सूचना के बावजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चौपारण के शिक्षकों की बड़ी सहभागिता स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति शिक्षक समुदाय के सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शशिकांत शर्मा, सुबोध कुमार सिंह, प्रतिमा राज, राजाराम रवि, अशोक कुमार दांगी, दीपक कुमार, विजय कुमार, अनुज प्रियदर्शी, राकेश कुमार, संजय कुमार, दीपक सिन्हा, ब्रजमोहन प्रसाद और किशोर प्रजापति समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.