स्थापना दिवस को लेकर विहिप की जिला बैठक, प्रखंडों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

हज़ारीबाग - बरही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग जिले की जिला बैठक बरही प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केसरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत ओंकार ध्वनि के साथ हुई। प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन ने कहा कि हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों एवं उपखंडों में विहिप की समितियां गठित हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के उद्देश्यों और कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्षम वक्ताओं की टोली के माध्यम से समाज जागरण कार्यक्रम आयोजित करने और लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में सामाजिक जागरूकता और एकजुटता के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक में जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, मिथिलेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर कुमार, निरंजन केसरी एवं प्रीति कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राहुल राणा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.