बरकट्ठा में 4 जी 5 जी सेवा ठप्प ,उपभोक्ता परेशान
बरकट्ठा : बरकट्ठा में पिछले दो दिनों से जियो का 4जी और 5जी नेटवर्क पूरी तरह ठप है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नेटवर्क सेवा पूरी तरह बाधित रहने के कारण क्षेत्र के लोगों की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं.
स्थानीय निवासियों और कारोबारियों का कहना है कि यह समस्या पिछले करीब एक-दो महीने से लगातार बनी हुई है. बिजली कटते ही क्षेत्र में जियो का नेटवर्क भी गायब हो जाता है और बिजली आने के बाद ही सेवा बहाल होती थी, लेकिन पिछले दो दिनों से स्थिति और गंभीर हो गई है. क्योंकि बिजली रहने के बावजूद 4जी और 5जी नेटवर्क पूरी तरह गायब है.
नेटवर्क सेवा ठप होने से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, व्यापारियों के डिजिटल भुगतान और आम नागरिकों के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क संचार और कामकाज का मुख्य जरिया बन चुका है, ऐसे में लगातार आ रही इस तकनीकी बाधा से उपभोक्ताओं में कंपनी के खिलाफ काफी नाराजगी है. प्रभावित लोगों ने जियो प्रबंधन से शीघ्र ही क्षेत्र की नेटवर्क व्यवस्था की जांच कर सेवा सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की है. इस बाबत हजारीबाग जिले के जियो कंपनी में कार्यरत मुकेश सिंह से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन नही उठाया. वहीं बरकट्ठा में कंपनी के कर्मी प्रभात कुमार ने बताया कि जेनरेटर खराब हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसकी रिपोर्ट कंपनी के वरिय अधिकारियों को दो-तीन महीने पहले ही रिपोर्ट भेजा जा चुका है.
रिपोर्टर : गोपाल
No Previous Comments found.