बंद घर में चोरी, मकान मालिक रहते हैं महाराष्ट्र

चौपारण : चौपारण प्रखंड के ककरौला गांव में बंद पड़े एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ककरौला निवासी उमन यादव का घर काफी समय से बंद पड़ा था और मकान मालिक महाराष्ट्र में रहते हैं।

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान और संपत्ति की पूरी जानकारी मकान मालिक के गांव लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना के एएसआई प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

इधर, बंद घर में चोरी की घटना के बाद ककरौला गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.