माँ शाकेश्वरी धाम मंदिर में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
हजारीबाग : केरेडारी,पगार ओपी क्षेत्र के पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किए गए तीन घंटे भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर से घंटे की चोरी हुई है। सूचना के बाद ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर केरेडारी थाना (पगार ओपी) में कांड संख्या 108/26, दिनांक 15 सितंबर 2026 को धारा 305/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चोरी की घटना में कथित रूप से शामिल प्रवीण मिश्रा (30), पिता रामानंद मिश्र, ग्राम कुमारंग कला, थाना टंडवा, जिला चतरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में नीरज साव (36), पिता स्व. जगन्नाथ साव, ग्राम तैलीयाडीह, थाना टंडवा, जिला चतरा को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किए गए तीन घंटे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है तथा चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.