महिला अपराध का फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
हजारीबाग : महिला संबंधी अपराध के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कटकमसांडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
कटकमसांडी थाना कांड संख्या 194/25, दिनांक 12 सितंबर 2025, के मामले में आरोपी रोशन कुमार, पिता सुंदर राम, निवासी सेक्टर-4, वैशाली, थाना कौशांबी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक ( हजारीबाग के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन कुमार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कटकमसांडी थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।छापेमारी टीम में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक विरंजा कुजूर, चालक आरक्षी नंदलाल कुमार तथा कटकमसांडी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
महिला संबंधी अपराध का मामला होने के कारण पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है। प्रेस विज्ञप्ति में पीड़िता के नाम, पते या पहचान से संबंधित कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.