भगहर पैक्स चुनाव में बसंती देवी ने 96 मतों से दर्ज की जीत

चौपारण :  भगहर पैक्स चुनाव में बसंती देवी, पति यदुनंदन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान को 96 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

जीत के बाद बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भगहर पैक्स भवन पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंती देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं उनके पति यदुनंदन यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने पैक्स के नवनिर्वाचित सदस्यों को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि किसानों और पैक्स से जुड़े लोगों के हित में बेहतर ढंग से कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के किसानों को पैक्स की योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, ताजपुर के टुन्नू वर्णवाल, बालकिशुन यादव, करुणा चंद्रवंशी, नरेश साव, नवीन यादव, लालू यादव, सहदेव यादव, सुखदेव यादव, ललित प्रजापति, दशरथ यादव सहित भगहर पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.