विधायक ने डेबो व सिंघरावां में भक्ति जागरण का किया उद्घाटन

चौपारण :  बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने सिंघरावां में गणपति पूजा एवं डेबो में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने भगवान गणेश एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ईश्वर की भक्ति से मनुष्य को अपार आत्मबल और मानसिक शक्ति मिलती है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान सिंघरावां और डेबो की आयोजन समितियों ने विधायक को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। डेबो में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक दीपक तिवारी और गायिका शिवानी सिंह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। वहीं, सिंघरावां में प्रस्तुत भक्ति झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मौके पर भाजपा नेता अर्जुन साव, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, गजाधर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन में इनकी रही सराहनीय भूमिका

डेबो में कार्यक्रम को सफल बनाने में बालेश्वर राणा, उमेश गुप्ता, विजय यादव, नारायण साव, मोहन साव, बालेश्वर साव, बिंदेश्वरी यादव, अशोक यादव, टुनटुन रविदास, राजू साव, दशरथ ठाकुर और चिंतामणि साव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, सिंघरावां में कार्यक्रम के सफल आयोजन में विजय मधेशिया, सियाराम साव, मुनेश गुप्ता, विकास गुप्ता, बद्री साव, महादेव साव, अनिल साव, बंटी गुप्ता, संदीप कुमार, रवि सिंह, करण दास सहित समिति के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.