उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया में प्रबंधन समिति का गठन

चौपारण : चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बसरिया पंचायत की मुखिया मंजू देवी की मौजूदगी में बीआरसी प्रदीप यादव एवं प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद सिंह की देखरेख में निर्धारित नियमों के तहत समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।

बैठक में कुल 19 सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से छोटन प्रसाद दांगी को अध्यक्ष, शबनम देवी को उपाध्यक्ष तथा बैजन्ती देवी को संयोजिका चुना।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद छोटन प्रसाद दांगी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, बीआरसी, प्रधानाध्यापक, समिति सदस्यों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करना, अनुशासन, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और विद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में विद्यालय के बेहतर संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण पासवान, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, विजय साव, पंकज सोनी, पिंटू सोनी, बसंत दांगी, दयानंद दांगी, उमेश साव, चंदन दांगी, सुरेश शर्मा, बालेश्वर विश्वकर्मा, मो. मोसिम, यशोदा देवी, सविता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.