बरही थाना केस नंबर 283/23 में पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

बरही :  बरही थाना कांड संख्या 283/23 के मामले में बरही पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए संबंधित आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तेहार की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस द्वारा चिपकाए गए इश्तेहार में देवा तिवारी, मुकेश कुमार साह एवं मो. इरशाद के नाम दर्ज हैं। इश्तेहार के माध्यम से संबंधित लोगों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।

बताया गया कि बरही थाना कांड संख्या 283/23 में पुलिस की ओर से यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

रिपोर्टर : राहुल राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.