कटकमदाग पुलिस की तत्परता से दो लापता लड़कियां बरामद
हजारीबाग : कटकमदाग थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग अलग मामलों में लापता हुई दो लड़कियों को बरामद कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़कियों को सकुशल बरामद किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पहला मामला कटकमदाग थाना कांड संख्या 165/26, दिनांक 08 सितंबर 2026, धारा 87 बीएनएस से संबंधित है। बांका गांव निवासी एक लड़की एक सितंबर 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस ने उसे 19 सितंबर 2026 को हटिया रेलवे स्टेशन से उस समय बरामद किया, जब वह मुंबई जाने के क्रम में थी।वहीं,दूसरा मामला कटकमदाग थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 18 सितंबर 2026, धारा 96 बीएनएस से संबंधित है। सुल्ताना, कटकमदाग निवासी एक लड़की 16 सितंबर 2026 से अपने घर से लापता थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 19 सितंबर 2026 को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा से बरामद कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद लड़कियों को विधिवत आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह
No Previous Comments found.